अलास्का समिट के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया था फोन, पुतिन ने PM मोदी से की बात

Amanat Ansari 18 Aug 2025 06:08: PM 1 Mins
अलास्का समिट के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया था फोन, पुतिन ने PM मोदी से की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का फोन आया. दोनों नेताओं के बीच बातचीत का मुख्य विषय पुतिन की हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई बैठक थी, जिसमें एक प्रस्तावित शांति समझौते पर चर्चा हुई थी. यह बातचीत अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद हुई, जो बिना किसी युद्धविराम समझौते के समाप्त हुआ था.

फोन कॉल के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की वकालत करता रहा है और इस दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर विवरण साझा करते हुए लिखा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन का फोन कॉल और उनकी हालिया अलास्का में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद. भारत ने लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है. मैं आने वाले दिनों में हमारी निरंतर बातचीत की प्रतीक्षा करता हूं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई हाई-प्रोफाइल शिखर वार्ता बिना किसी निर्णय की संपन्न हुई. यह वार्ता यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने या रोकने को लेकर हो रही थी. यूक्रेन 1945 के बाद से यूरोप में सबसे घातक संघर्ष से जूझ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कारगर बातचीत, लेकिन लगभग तीन घंटे की शिखर वार्ता के बाद भी कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की इस मुलाकात में शामिल नहीं थे. उन्होंने कहा कि रूस को युद्ध खत्म करने के लिए कदम उठाने चाहिए और अमेरिका से मजबूत समर्थन की मांग की. ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि मॉस्को से युद्ध खत्म करने का कोई संकेत नहीं मिला है. दोनों नेताओं ने भविष्य में और बातचीत का संकेत दिया. ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात करेंगे और अभी नए प्रतिबंध नहीं लगाएंगे. पुतिन ने मॉस्को में अगली मुलाकात का न्योता दिया.

Putin Modi Trump Putin Trump Zelensky Russia India

Recent News