फिल्मी साजिश! 'हसीन दिलरुबा' देखकर मंगेतर को खाई में धकेला? पुणे मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

Amanat Ansari 25 Jun 2026 02:36: PM 1 Mins
फिल्मी साजिश! 'हसीन दिलरुबा' देखकर मंगेतर को खाई में धकेला? पुणे मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

पुणे: रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला अब फिल्मी ट्विस्ट ले चुका है. पुलिस के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल ने नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' से प्लॉट कॉपी कर अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया. 18 जून को लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन को ऊंचाई से गहरी खाई में धकेल दिया गया.

फिल्म और हकीकत में कितनी समानता?

नेटफ्लिक्स फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू का किरदार अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ साजिश रचता है. ठीक उसी तर्ज पर सिया गोयल (20) ने अपने मंगेतर केतन (26) को खत्म करने की प्लानिंग की. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पिछले छह महीने से गहरे संबंध में थे. सिया और चेतन ने एक-दूसरे को 2,004 कॉल्स किए और कुल 238 घंटे फोन पर बात की. घटना वाले दिन दोनों एक कैफे में मिले और किले की उस जगह को फाइनल किया जहां से केतन को धक्का दिया जा सके.

चेतन का हैरान करने वाला बयान

जब चेतन से पूछा गया कि वह सिया के साथ क्यों नहीं भागा, तो उसने कहा, "भागने से सिया के परिवार की इज्जत पर बट्टा लगता."  चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी ने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि वह निर्दोष है और घटना के समय दूर खड़ा था. उनके अनुसार सिया ही केतन के सबसे करीब थी.

केतन के परिवार का गुस्सा

केतन के पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद सिया ने कोई सदमा नहीं दिखाया, आंसू तक नहीं बहाए. उन्होंने बयानों में कई विरोधाभास पाए गए. परिवार अब मामले की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग कर रहा है. पुणे (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने इस पूरे मामले की गहन जांच की बात कही है. पुलिस का मानना है कि इतनी लंबी बातचीत और फिल्मी प्लॉट दोनों साजिश की मजबूत कड़ी हैं.

Ketan Agarwal murder case Siya Goyal arrested Chetan Chaudhary Pune

Recent News