126 साल बाद वेनेजुएला में भीषण तबाही, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हुई सच ?

Global Bharat 25 Jun 2026 02:22: PM 1 Mins
126 साल बाद वेनेजुएला में भीषण तबाही, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी हुई सच ?

वेनेजुएला में बुधवार शाम को दो तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब शाम 6:35 बजे आए इन झटकों की तीव्रता 7.2 और 7.5 बताई जा रही है। भूकंप के बाद वेनेजुएला में भारी तबाही हुई है। कई इमारतें झुक गई हैं और ढह गई हैं। वहीं, कराकास एयरपोर्ट की छत भी ढह गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, इस आपदा में 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। जिसके बाद नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी भी वायरल हो रही है. 
नास्त्रेदमस ने की थी विनाश की भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने साल 2025 से 2026 तक भीषण आपदा की भविष्यवाणी की थी, उन्होंने दावा किया था कि धरती हिलेगी, प्राकृतिक आपदाएं आएंगी, अप्रत्याशित मौतें होंगी, कोई इन्हें रोक नहीं पाएगा, और बीते साल तिब्बत में आई भीषण तबाही के बाद इस साल वेनेजुएला में हुई ये घटना इसी ओर इशारा कर रही है, जहां करीब 10 हजार से एक लाख लोगों के मारे जाने की आशंका है.

 इस घटना के बाद वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। कराकास में बिजली एवं मेट्रो सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं।वेनेजुएला के इस मुश्किल दौर में भारत ने ऑपरेशन दोस्त शुरू कर मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "वेनेजुएला में आए भयानक भूकंप से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं। भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों, विशेषकर अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
भारत सरकार ने सहायता पहुंचाने के लिए NDRF की टीम तैयार की है, जिसमें मेडिकल सहायता, रेस्क्यू टूल्स और विशेषज्ञ शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहयोग के क्षेत्र में भारत पहले भी अहम भूमिका निभाता रहा है। नेपाल, तुर्किये, म्यांमार और इंडोनेशिया सहित कई देशों में भारत राहत एवं बचाव दल भेज चुका है।
भारत समेत दक्षिण अमेरिका और अन्य देशों ने भी वेनेजुएला के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। इनमें ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू, मेक्सिको, कोलंबिया, बोलीविया, कोस्टा रिका और एल साल्वाडोर शामिल हैं।
पिछले 126 वर्षों में यह वेनेजुएला में महसूस किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

Description of the author

Recent News