साइको किलर दुकानदार ने 4 महीने में 8 लोगों को जहर देकर उतारा मौत के घाट! बोरेक्स पाउडर से की सनसनीखेज हत्याएं 

Amanat Ansari 25 Jun 2026 03:09: AM 1 Mins
साइको किलर दुकानदार ने 4 महीने में 8 लोगों को जहर देकर उतारा मौत के घाट! बोरेक्स पाउडर से की सनसनीखेज हत्याएं 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक मामूली दुकानदार ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया. 46 वर्षीय राम सहाय जयसवाल ने महज छोटी-मोटी बातों, बदले की भावना और मानसिक कुंठा के चलते चार महीनों के अंदर 8 लोगों को जहर देकर मार डाला. सबसे चौंकाने वाली बात यह कि वह खुद मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होता और परिवार की मदद करता, ताकि किसी को शक न हो.

पुलिस ने अब इस साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले का खुलासा किया है. राम सहाय जयसवाल ने गांव के एक युवक से बोरेक्स पाउडर (सुहागा) चूहों को मारने का बहाना बनाकर लिया. इसके बाद उसने शराब में मिलाकर लोगों को पिलाया.

पहले उसने कुत्ते पर टेस्ट किया, फिर इंसानों पर उतारा. जब एक मृतक के परिवार ने शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो मामला खुला. 14 मई को आखिरी शिकार महेतारू साहू का शव कब्र से निकाला गया. फॉरेंसिक जांच में सुहागा की अधिक मात्रा मिली.

इसके बाद एक-एक कर 7 शवों को कब्रों से बाहर निकाला गया. सभी में जहर की पुष्टि हुई. पुलिस की स्पेशल मेडिको-लीगल टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और जमीनी पूछताछ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में राम सहाय ने सारा जुर्म कबूल कर लिया.

यह घटना कसडौल थाना क्षेत्र के गांव की है, जहां लोग मौतों को प्राकृतिक मान रहे थे, लेकिन सच्चाई बेहद भयानक निकली. पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. इस तरह की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

chhattisgarh new psycho killing in chhattisgarh chhattisgarh psycho kille

Recent News