|
जिस बॉलीवुड में कभी हरे झंडे को बड़े सम्मान से दिखाया जाता था, और भगवा प्रेमियों का मजाक उड़ाया जाता था, कभी भगवान शिव तो कभी श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे, उसी बॉलीवुड में आज भगवा छा गया है, एक ऐसी फिल्म बनी है, जिसने सनातन प्रेमियों की आंखों में आंसू ला दिए हैं, जबकि सनातन विरोधियों की हवा खराब कर दी है. इस फिल्म में महान सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का वो किरदार दिखाया गया है, जिसे इतिहास से छिपाने की कोशिश की गई, तो पहले सुनिए वो फिल्म कौन सी है और आपको क्यों देखनी चाहिए, फिर बताते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि ये प्रभास की बाहुबली, रामचरण की आरआर, और यश की केजीएफ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
कहानी है मुगलों और मराठा की लड़ाई की, पूरी मुगल सेना संभाजी के हौसले, ताकत और रणनीतिक कौशल से कांपती थी. बेहद कम उम्र में इन्होंने मराठा साम्राज्य की कमान संभाली...शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम इनके रग-रग में दौड़ता था. महज 16 साल की उम्र में इन्होंने पहला युद्ध लड़ा और दुश्मनों की सेना के छक्के छुड़ा दिए. कहा जाता है इतिहास का पहला सर्जिकल स्ट्राइक इन्होंने ही मुगलों की सेना पर किया था, जिससे मुगल कांप उठे थे. इतिहास बताता है संभाजी महाराज ने अपनी जिंदगी में कुल 120 युद्ध लड़े और किसी में भी नहीं हारे, पर साल 1689 में औरंगजेब की सेना ने धोखे से इन्हें पकड़कर बंदी बना लिया, और इस्लाम अपनाने को कहा, लेकिन इन्होंने सीधा इनकार कर दिया, नतीजा औरंगजेब ने इनके साथ निर्दयता की, इस कहानी को फिल्मी पर्दे पर ऐसे उकेरा गया है कि मूवी देखते वक्त आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, इस फिल्म का एक डॉयलॉग आज हर किसी की जुबान पर है.
शेर खत्म हो गया लेकिन जंगल में छावा अभी घूम रहा है. फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती अगर मराठा साम्राज्य की ओर देखने की जुर्रत की. हम शोर नहीं करते सीधा शिकार करते हैं… सिनेमा हॉल में जो क्रेज गदर 2 को लेकर था, कुछ ऐसा ही क्रेज इस मूवी को देखने को लेकर मिल रहा है. इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर कहते हैं फिल्म का नाम छावा बड़ी ही सोच-समझकर रखा गया है, छावा का मतलब होता है शेर का बच्चा, और संभाजी महाराज ने वाकई दुश्मनों का शिकार एक शेर की तरह ही किया है. आप शायद ये जानकर दंग रह जाएं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
इसी के साथ तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में छावा पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में आमिर खान की 2000 करोड़ी ‘दंगल’ 12वें नंबर पर है. जबकि सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ आठवें नंबर पर है. और शाहरुख खान की ‘पठान’ 17वें नंबर पर है, अगले कुछ दिनों में ये फिल्म हजार करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है, पुष्पा2, जवान, एनिमल और गदर2 की तरह इसका जादू भी लोगों की जुबां पर अभी से छाने लगा है, अगले कुछ दिनों में ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड बना सकती है, अगर आपको इतिहास पर बनी फिल्में पसंद हैं, और मुगलों की वो बातें जानना चाहते हैं, जो इतिहास में छिपाई गई तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए.