दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली BJP में हुए शामिल

Global Bharat 04 May 2024 05:25: PM 1 Mins
दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल हो गए हैं. पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए.

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं अरविंदर सिंह लवली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोला कि हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं.

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा.

Recent News