पाकिस्तानी अधिकारी हुए मोदी के फैन! पूरी दुनिया के सामने खोल दी शहबाज शरीफ की पोल, मुस्लिम देशों पर हैरान करने वाला खुलासा!

Rahul Jadaun 12 Jul 2026 01:03: PM 2 Mins
पाकिस्तानी अधिकारी हुए मोदी के फैन! पूरी दुनिया के सामने खोल दी शहबाज शरीफ की पोल, मुस्लिम देशों पर हैरान करने वाला खुलासा!

इंटरनेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी कूटनीतिक तनातनी के बीच पाकिस्तानी गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त (राजदूत) रह चुके वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल बासित (Abdul Basit) ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और उनकी शख्सियत की खुलकर तारीफ की है। पाकिस्तान के एक प्रमुख टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान अब्दुल बासित ने न केवल पीएम मोदी की कूटनीति का लोहा माना, बल्कि वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की गिरती साख को लेकर शहबाज शरीफ सरकार की पोल भी खोल कर रख दी। बासित ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे भारत के कड़े रुख के कारण इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।

'पीएम मोदी की शख्सियत बेहद दिलचस्प, विदेश दौरों की होती है तगड़ी तैयारी'

पाकिस्तानी टीवी कार्यक्रम के दौरान अब्दुल बासित ने दो टूक शब्दों में कहा, "इसमें कोई शक की बात नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी की जो शख्सियत है, वो काफी दिलचस्प है और खासकर जब वो विदेश दौरा करते हैं तो काफी तैयारियां की जाती हैं।" उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए आगे कहा कि दोनों देशों के बीच पारंपरिक तौर पर बेहद मजबूत और अच्छे रिश्ते रहे हैं। बासित के मुताबिक, यह कोई हाल-फिलहाल की बात नहीं है, बल्कि जब से भारत और इंडोनेशिया वजूद में आए हैं, तभी से दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध जबरदस्त रहे हैं।

'पाकिस्तान तो खाते में भी नहीं है'— जब भारत ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से कहा

अब्दुल बासित ने लाइव टीवी पर शहबाज शरीफ सरकार को असहज करने वाला सबसे बड़ा खुलासा इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के दौरे को लेकर किया। बासित ने बताया, "पिछले साल इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) जनवरी में पाकिस्तान आना चाह रहे थे। दोनों देशों के बीच सारी बातें पूरी तरह तय हो चुकी थीं कि वे एक साथ भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की यात्रा करेंगे। लेकिन भारत ने इस पर सख्त ऐतराज जता दिया। भारत ने इंडोनेशियाई प्रशासन से साफ कहा कि आप क्यों भारत के साथ पाकिस्तान को जोड़ रहे हैं?"

बासित ने भारतीय रुख का विवरण देते हुए आगे कहा, "भारत ने उनसे (प्रबोवो सुबियांतो) साफ शब्दों में कह दिया कि भारत तो अब किसी और ही वैश्विक लीग में है और पाकिस्तान तो कहीं खाते में भी नहीं है, इसलिए आप भारत से सीधे पाकिस्तान मत जाइए। भारत के इस कूटनीतिक रुख के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने अपना पाकिस्तान का दौरा टाल दिया और वे पाकिस्तान नहीं आए।"

'मैंने ख्वाब देखा है कि मैं हिंदू बन गया हूं'— पीएम मोदी के दौरे की कामयाबी

पूर्व पाक उच्चायुक्त ने कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच हुई एक बेहद दिलचस्प बातचीत का भी दावा किया। बासित ने कहा, "इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी अजीब शख्सियत के मालिक हैं। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान कहा था कि 'मैंने ख्वाब देखा है कि मैं हिंदू बन गया हूं'।"

इसके साथ ही बासित ने भारत और इंडोनेशिया के बढ़ते रणनीतिक संबंधों की तारीफ करते हुए कहा कि इंडोनेशिया रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग को लगातार बढ़ा रहा है। इंडोनेशिया ने भारत की ब्रह्मोस (BrahMos) सुपरसोनिक मिसाइल खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है और वह भारत से एयर-टू-एयर (हवा से हवा में मार करने वाली) मिसाइलें भी खरीदना चाहता है। बासित ने माना कि इन सब रक्षा सौदों के मद्देनजर पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा कूटनीतिक और रणनीतिक रूप से बेहद कामयाब रहा है।

#AbdulBasit #PMModi #IndiaIndonesia #PakistanDiplomacy #PrabowoSubianto #BrahMosMissile #GeopoliticsIndia #ShahbazSharif #BreakingNewsInternational

Recent News