मूत्र, लैंड के बाद शुरू हुआ फ्रेंड जिहाद...सूर्या हत्याकांड के बाद बोले बागेश्वर वाले बाबा

Global Bharat 07 Jun 2026 10:42: AM 1 Mins
मूत्र, लैंड के बाद शुरू हुआ फ्रेंड जिहाद...सूर्या हत्याकांड के बाद बोले बागेश्वर वाले बाबा

अहमदाबाद : राजकोट दौरे पर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में कई सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी राय रखी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चर्चित सूर्या हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में पहले लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मामलों की चर्चा होती थी, लेकिन अब एक नया स्वरूप सामने आया है जिसे उन्होंने फ्रेंड जिहाद बताया.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सूर्या  बालक की हत्या की घटना दोस्ती के नाम पर विश्वासघात का उदाहरण है और समाज को ऐसे मामलों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है.

इसके अलावा उन्होंने दक्षिण गुजरात में कथित धर्मांतरण की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की. उनका कहना था कि समाज को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के प्रति जागरूक रहना चाहिए. शास्त्री ने आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का जिक्र करते हुए कहा कि केवल AI ही नहीं, बल्कि "HI" यानी "हिंदू इंटेलिजेंस" की भी आवश्यकता है, जिससे समाज अपनी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा कर सके. 

धीरेंद्र शास्त्री के इन बयानों को लेकर समर्थक और विरोधी दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जहां उनके समर्थक इसे सामाजिक चेतावनी बता रहे हैं। वहीं आलोचक ऐसे बयानों को विवाद को बढ़ावा देने वाला मान रहे हैं। फिलहाल उनके "फ्रेंड जिहाद" वाले बयान ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

Dhirendra Krishna Shastri Friend Jihad Statement Ghaziabad Surya Murder Case Bageshwar Dham News Rajkot Media Interaction

Description of the author

Recent News