तीन महीने की नौकरी, टोल पर वसूली का खेल और रीलबाजी, गाजीपुर में 3 रिक्रूट सिपाही निलंबित

Global Bharat 12 Aug 2026 01:54: PM 1 Mins
तीन महीने की नौकरी, टोल पर वसूली का खेल और रीलबाजी,  गाजीपुर में 3 रिक्रूट सिपाही निलंबित

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और कथित अवैध वसूली के मामले में तीन रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किए गए सिपाहियों की पहचान अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा के रूप में हुई है. तीनों वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी हैं और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी नौकरी को अभी करीब तीन महीने ही हुए थे.

जानकारी के मुताबिक, तीनों सिपाही मरदह टोल प्लाजा के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर कथित तौर पर अवैध वसूली करते थे. मामले की शिकायत और विभागीय स्तर पर जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच के बाद तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है.

निलंबित सिपाहियों में अजय सिंह का नाम सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर भी चर्चा में रहा है. आरोप है कि वह पुलिस की वर्दी और नौकरी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था. इसी वजह से उसे 'रीलबाज' सिपाही के तौर पर भी बताया जा रहा है.

पुलिस विभाग ने कार्रवाई के जरिए साफ संकेत दिया है कि नई भर्ती के बाद पुलिसकर्मियों से अनुशासन और आचरण को लेकर किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. हालांकि, कथित अवैध वसूली के आरोपों की पूरी तस्वीर विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Ghazipur Police Mardah Toll Plaza Recruit Constables Suspended Illegal Recover Ajay Singh Reels

Description of the author

Recent News