''संस्कृति, धन, धरती और धर्म तीनों खतरे में''...गिरिराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

Amanat Ansari 19 Oct 2024 11:19: AM 1 Mins
''संस्कृति, धन, धरती और धर्म तीनों खतरे में''...गिरिराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

Giriraj Singh Hindu Swabhiman Yatra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) इन दिनों हिंदू स्वाभिमान यात्रा (Hindu Swabhiman Yatra) निकाल रहे हैं. इसी क्रम में वह बिहार के कटिहार पहुंचे, जहां उन्होंने हिंदुओं से संगठित होने का आह्वान किया. उन्होंने एक बार फिर न सिर्फ लव जिहाद (Love Jihad) का जिक्र किया बल्कि लैंड जिहाद (Land Jihad), थूक जिहाद और शिक्षा जिहाद की भी बात की. बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी के ऐसे नेता माने जाते हैं, जो अक्सर हिंदुत्व के मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं.

दरअसल हिंदू स्वभिमन यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिन लोगों को मेरी बात से आपत्ति है, उनसे निवेदन करता हूं कि वे 10 दिनों के लिए पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार आकर देखें फिर पता चलेगा कि लव जिहाद क्या होता है? उन्होंने आगे कहा कि पहले सिर्फ लड़कियों के साथ लव जिहाद होता था, लेकिन अब लड़कों के साथ भी हो रहा है. इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि लैंड जिहाद किसको कहते हैं, इसे देखना हो तो इन इलाकों में आए और देखें कि थूक जिहाद क्या होता है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज शिंह ने कहा कि आजकल बेगूसराय में शिक्षा जिहाद भी हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज हमारी संस्कृति, धन, धरती और धर्म तीनों खतरे में है. इसलिए आज मैं देश के हिंदूओं से कह रहा हूं ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ यानी तूम धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा. संगठित हिंदू सुरक्षित हिंदू. बता दें कि हाल में गिरिराज सिंह बेगुसराय के एक शिक्षक का मुद्दा उठाया था. शिक्षक पर आरोप था कि वह बच्चों गलत जानकारी देते हैं.

दरअसल, कुछ दिन पहले ही ग्लोबल भारत टीवी में एक खबर छपी थी कि बिहार के एक स्कूल के शिक्षक ने हनुमान जी को मुस्लिम बता दिया था, जिसके बाद से हंगामा मचा गया था, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

Hindu Swabhiman Yatra Giriraj Singh Land Jihad Spit Jihad Love Jihad

Recent News