उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा इलाके का रेलवे भूमि अतिक्रमण विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 29 एकड़ रेलवे जमीन पर बसे लगभग 4,365 घरों और 50,000 से ज्यादा लोगों की किस्मत का फैसला सुप्रीम कोर्ट के हाथ में है। दिसंबर 2025 में कई सुनवाइयां होने के बावजूद मामला अभी लंबित है, और स्थानीय लोग तनाव में जी रहे हैं। क्या हजारों परिवार बेघर होंगे या पुनर्वास का रास्ता निकलेगा? Global India TV की इस ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट देखिए...