नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के एक और फैसले का समर्थन किया है. पहली बार ऐसा हुआ है कि एक हफ्ते में ये दूसरी बार हुआ है कि राहुल गांधी ने बीजेपी का समर्थन किया है. पहले सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी ने ऐलान किया कि वो सरकार के हर कदम का समर्थन करते हैं. उसके बाद जब 30 अप्रैल को केंद्र सरकार की तरफ से फैसला किया गया कि देश में जातिगत जनगणना की जाएगी. इस फैसले का भी राहुल गांधी ने समर्थन किया है. लेकिन राहुल ने इसी के साथ आरक्षण का मुद्दा भी उठा लिया है, राहुल ने ऐलान किया है कि वो आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं.
जनगणना का समय बताए सरकार
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम केंद्र के जातिगत जनगणना वाले फैसले का स्वागत करते हैं, और इसका समर्थन भी करते हैं, लेकिन इसके साथ ही राहुल गांधी ने ये सवाल भी उठाया कि ये जनगणना कितने समय में कराई जाएगी. सरकार को जनगणना करने में कितना समय लगेगा केंद्र सराकर ये बात साफ करे? राहुल गांधी का कहना है कि जल्द से जल्द जातिगत जनगणना को शुरू किया जाना चाहिए.
आरक्षण पर बोले राहुल
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बात और कही, जिसमें उन्होंने कहा कि हम हमेशा से ही आरक्षण में 50 प्रतिशत वाली आर्टिफिशियल दीवार को गिराना चाहते हैं. राहुल के इस बयान से इस बात की भी संभावनाएं बढ़ने लगी हैं कि राहुल गांधी आरक्षण की संख्या को बढ़ाना चाहते हैं.