श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निभाई पवित्र ‘पलकी सेवा’; पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश

Global Bharat 25 Nov 2025 07:36: PM 1 Mins
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निभाई पवित्र ‘पलकी सेवा’; पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर मंगलवार को आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिर पर उठा कर मुख्य मंच तक ले जाने की पवित्र 'पालकी सेवा’ निभाई.

पंज प्यारों की अगुवाई में  “जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल!” की गूंज के बीच संगत ने विनम्रता और भक्ति से भरे इस क्षण का स्वागत किया. मुख्यमंत्री द्वारा निभाई गई यह सेवा सिख परंपरा में अत्यंत सम्मान और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है.

संगत की उपस्थिति में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मानपूर्वक दरबार हॉल में लाया गया और अरदास कर के विधिवत प्रकाश किया गया. पूरे परिसर में श्रद्धा, भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा. शहीदी दिवस के मुख्य कार्यक्रम में कीर्तन, गुरबाणी पाठ, समागम, और गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान पर आधारित विशेष प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं.

Haryana Chief Minister Palki Seva 350th martyrdom day Shri Guru Tegh Bahadur Ji

Description of the author

Recent News