'केतन–सिया' जैसा खौफनाक कांड! बॉयफ्रेंड से मिलकर की पति की हत्या, फिर सुसाइड का रचा खेल! चैट से हुआ खुलासा

Global Bharat 05 Jul 2026 02:00: PM 1 Mins
'केतन–सिया' जैसा खौफनाक कांड! बॉयफ्रेंड से मिलकर की पति की हत्या, फिर सुसाइड का रचा खेल! चैट से हुआ खुलासा

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, मृतक मोनू की हत्या उसकी पत्नी तन्नू ने अपने कथित प्रेमी सोनू के साथ मिलकर की. आरोप है कि दोनों ने पहले मोनू का नाक और मुंह दबाकर उसे बेहोश किया और फिर उसे जीवित अवस्था में नहर में फेंक दिया, ताकि उसकी मौत डूबने से हो और मामला आत्महत्या जैसा दिखाई दे.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मोनू की स्कूटी भी नहर किनारे खड़ी कर दी थी, जिससे लोगों और पुलिस को यह लगे कि उसने खुदकुशी की है. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध जरूर लगा, लेकिन ठोस सबूत नहीं मिले थे.

पुलिस ने तकनीकी जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन की चैट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को रिकवर कराया. इन्हीं डिजिटल सबूतों से पत्नी तन्नू और उसके कथित प्रेमी सोनू की भूमिका सामने आई. पूछताछ में मिले तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और पति को रास्ते से हटाने की साजिश प्रमुख वजह मानी जा रही है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई तथा इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी.

मामले में आगे की जांच जारी है। अदालत में पेशी के बाद आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है. फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य फोरेंसिक सबूतों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी है.

Rewari Murder Case Haryana Crime News Wife and Boyfriend Murder Plot Monu Murder Case Mobile Chat Evidence

Description of the author

Recent News