सूत्रों से जानकारी मिली है कि रांची में सत्ताधारी दलों के विधायकों की बैठक के बाद हेमंत सोरेन को एक बार फिर सरकार का मुखिया चुन लिया गया है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत सोरेन जल्द ही दोबारा सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी कोई और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. यह खबर अपडेट की जाएगी.