ढाका में हिंदू पुजारी और लॉ स्टूडेंट का अपहरण, यातना देकर मांगी फिरौती!

Amanat Ansari 01 Jul 2026 09:56: AM 1 Mins
ढाका में हिंदू पुजारी और लॉ स्टूडेंट का अपहरण, यातना देकर मांगी फिरौती!

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक चौंकाने वाला अपहरण का मामला सामने आया है. 25 वर्षीय हिंदू पुजारी और लॉ कॉलेज का छात्र सुभाष देउरी को अगवा कर पूरे रात यातना दी गई और परिवार से फिरौती मांगी गई.

सुभाष देउरी जगन्नाथ विश्वविद्यालय के केंद्रीय मंदिर में सहायक पुजारी के रूप में कार्यरत थे और ढाका सेंट्रल लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. सोमवार रात अपहर्ताओं ने सुभाष को अगवा कर लिया. उन्होंने उसे शारीरिक और मानसिक यातना दी, नग्न कर वीडियो बनाया और परिवार व दोस्तों से पैसे मांगने के लिए मजबूर किया.

अपहर्ताओं ने 30,000 टका (लगभग 21,000 रुपए) की फिरौती मांगी. परिवार ने 26,000 टका ट्रांसफर किए, लेकिन अपहर्ताओं ने युवक को सड़क किनारे फेंक दिया. मंगलवार सुबह उसके दोस्तों ने नरिंदा इलाके में घायल हालत में सुभाष को सड़क पर पड़ा देखा. उसे ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

सुभाष के रूममेट दुरजॉय साहा ने बताया कि अपहर्ताओं ने उसके फोन से संपर्क किया और पैसे मांगे. युवक ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक उसे यातना दी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Dhaka Hindu priest Subhash Deuri Dhaka abduction

Recent News