कछुए की चाल चलकर भी ''सिकंदर'' ने की इतनी कमाई... मेकर्स को इस बात की उम्मीद

Amanat Ansari 04 Apr 2025 06:17: PM 1 Mins
कछुए की चाल चलकर भी ''सिकंदर'' ने की इतनी कमाई... मेकर्स को इस बात की उम्मीद

Sikandar Box Ofice Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को ईद के मौके पर देश-विदेश के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म को बड़े पर्दे पर आए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन कलेक्शन के हिसाब से पता चलता है कि फिल्म ने सलमान खान को झटका दे दिया है. बता दें कि रिलीज से पहले एआर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का दर्शकों में काफी उत्साह, लेकिन कलेक्शन देखकर पता चलता है कि फिल्म ठीक तरह से दर्शकों को पसंद नहीं आई. हालांकि ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो यह 150 करोड़ को पार कर गया है.

अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म किसी तरह से बजट लागत जुटा लेगी. बता दें कि इस फिल्म को बनने में करीब 200 रुपए लगे हैं. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल पर जानकारी दी है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म को ईद 2025 के मौके पर रिलीज की गई थी. दर्शकों का अभिवाद करते हुए प्रोडक्शन हाउस कैप्शन में लिखता है, ''आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए सब कुछ है, सिकंदर आपकी वजह से ही आगे बढ़ रही है! शुक्रिया.''

मेकर्स ने जो आंकड़े दिए हैं उसके मुताबिक, सलमान खान की इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 54.72 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा हुआ और फिल्म ने 105.89 करोड़ और 141.15 करोड़ का आंकड़ा पार किया. चौथे दिन के आकड़ों की बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में कुल 158.5 करोड़ कमा लिए हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि डे बाय डे कलेक्शन को देखर ऐसा होना दिख नहीं रहा है.

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़ रुपए
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़ रुपए
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़ रुपए
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़ रुपए
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 2.52 करोड़ रुपए
  • Sikandar Total Collection: 86.77 करोड़ रुपए
box office collection sikandar movie record sikandar salman khan sikandar trailer salman khan

Recent News