आखिर कौन हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, इंटेलिजेंस ब्यूरो में है काम करने का अनुभव?

Global Bharat 17 Jul 2026 05:54: PM 1 Mins
आखिर कौन हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, इंटेलिजेंस ब्यूरो में है काम करने का अनुभव?

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें 1994 बैच के आईपीएस अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है. वह दिल्ली पुलिस के 27वें कमिश्नर होंगे. उन्होंने पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा को रिप्लेस किया है. सतीश गोलछा ने 11 महीने तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद पर अपनी सेवाएं दी हैं.

आईपीएस अनुराग कुमार AGMUT कैडर के 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और 32 साल से ज्यादा का पुलिस प्रशासनिक कार्यों का अनुभव है. वह IPS अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.  आईपीएस अनुराग कुमार, दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त होने से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो में डायरेक्टर के पद पर तैनात थे.

आईपीएस अनुराग कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 2010 में Police Medal for Meritorious Service से सम्मानित किया गया था. 2016 में उन्हें President's Medal for Distinguished Service से भी सम्मानित किया गया था.

वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस अनुराग कुमार को गृह मंत्रालय ने ऐसे समय में जिम्मेदारी सौंपी है, जब राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है. साथ ही दिल्ली पुलिस में बढ़ते भ्रष्टाचार के बीच यह फैसला लिया गया है.

साल 2025 में पूर्व कमिश्नर एसबीके सिंह को तत्कालीन कमिश्नर संजय अरोड़ा के बाद भार सौंपा गया था. एक महीने बाद ही कमिश्नर एसबीके सिंह की जगह कमिश्नर सतीश गोलछा को पद सौंपा गया और अब कार्यकाल के 11 महीने बाद आईपीएस अनुराग कुमार को कमिश्नर नियुक्त किया गया.

Delhi Police Central Government UPSC Delhi Police Commisssioner IPS Anurag Kumar

Description of the author

Recent News