उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला आया सामने, मरे हुए सांप को लेकर युवक पहुँचा अस्पताल

Global Bharat 16 Jul 2026 06:42: PM 1 Mins
उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला आया सामने, मरे हुए सांप को लेकर युवक पहुँचा अस्पताल

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें 52 वर्षीय गंगा प्रसाद नाम का व्यक्ति मरे हुए सांप को बोरी में डालते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एटा के एक अस्पताल का है. वीडियो में दिख रहा सांप एक कोबरा सांप है, जिसे गंगा प्रसाद पकड़कर बोरी में डाल रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडीया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स कई तरह के अनुमान लगा रहे है.

दरअसल, गंगा प्रसाद को कोबरा सांप ने डस लिया था मौके पर गंगा प्रसाद ने लाठी से हमला करके कोबरा सांप को मार डाला . वायरल वीडियो अस्पताल का है गंगा प्रसाद मरे हुए सांप को लेकर पास के सरकारी अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टर से कहते हैं - "डॉक्टर साहब, ये वाला सांप हमको काट लिया है, इलाज कर दीजिए."

डॉक्टर ने सांप के जहर के अनुमान के मुताबिक गंगा प्रसाद का टेस्ट किया और उनका इलाज किया. अब गंगा प्रसाद स्वस्थ हालत में है. इस घटना के बाद अस्पताल का स्टॉफ और इंटरनेट यूजर्स हैरान है की 52 वर्षीय गंगा प्रसाद ने कोबरा को मार डाला और अस्पताल से अपना इलाज भी कराया वही कई गंगा प्रसाद के बहादूर कदम की जमकर तारिफ भी कर रहे है.

हालांकि कोबरा ने गंगा प्रसाद को किस जगह काटा और वह कितना लंबा था इसके बारे में जानकारी स्पष्ट नही है एटा के कई इलाकों में सांप पाए जाते है. डॉक्टरों का कहना है की समय से सांप की जांच होने के कारण डॉक्टर सांप के जहरीलेपन का सही अनुमान लगा सके और गंगा प्रसाद का इलाज हो सका और उसकी जान बच गई. इस घटना के बाद गंगा प्रसाद स्वस्थ है .

Uttar Pradesh Snake bite Cobra Snake

Description of the author

Recent News