मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ विधानसभा भवन में राज्यपाव की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के युवाओं का जिक्र किया और युवाओं को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया। अपने संबोधन में वह युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की भी सरहाना करते है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भाषण में युवाओं के लिए आधुनिक रोजगार अवसर बनाए जा रहें है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स पर सरकार का विशेष जोर है। जिसे युवाओं को नए रोजगार प्रवधान और स्टार्टअप के अवसर मिलेंगे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी युवा उद्यमी योजना का जिक्र करते है इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के युवाओं को बिना ब्याज के लोन उपल्बध कराया गया यह प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल थी। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को नया तकीनिक हब बनाने की बात कही। साथ ही उन्होनें राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश का युवा विकास की ओर बढेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परीक्षा भर्ती में गड़बड़ी करने वाले भर्ती माफीयाओं के खिलाफ सख्त कारवाई करने का जिक्र करते है और उत्तर प्रदेश में परीक्षाओं के भर्ती नियमों को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की बात की।
राज्य सरकार ने भविष्य के आधार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स जैसे क्षेत्रों में प्रदेश में निवेश के द्वार खोले है।