ई-रिक्शा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने ऐप्स को सरकार ने दिए हटाने के निर्देश

Global Bharat 03 Jul 2026 05:46: PM 1 Mins
ई-रिक्शा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने ऐप्स को सरकार ने दिए हटाने के निर्देश

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें चलते हुए ई-रिक्शा अचानक बंद होते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर चलते-चलते ई-रिक्शा कैसे रुक गया। इन घटनाओं के बाद ई-रिक्शा चालक और यात्री दोनों परेशान हैं, क्योंकि बीच रास्ते में ई-रिक्शा रुक जाने से चालकों को किराया भी नहीं मिल पाता।

विशेषज्ञों ने जांच के बाद ई-रिक्शाओं के अचानक बंद होने का कारण पता लगाया। विशेषज्ञों के अनुसार, गूगल प्लेस्टोर पर BAT-BMS, Lossigy और Epochli-Ion जैसी ऐप्स मौजूद हैं, जिनके जरिए लिथियम बैटरियों से चलने वाले ई-रिक्शा को दूर से बंद किया जा सकता है। कुछ लोग इन ऐप्स का दुरुपयोग करके चलती हुई ई-रिक्शाओं को बंद कर रहे थे।

इन ऐप्स का मुख्य उद्देश्य बैटरी की जांच और सर्विसिंग से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है, लेकिन बिना अनुमति के ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट होकर उसकी पावर सप्लाई भी बंद की जा सकती है। BMS ऐप में ऑन-ऑफ करने का फीचर मौजूद होता है, जिसके जरिए ई-रिक्शा को बंद किया जा सकता है।

अधिकतर वाहन चालकों को इन ऐप्स के बारे में जानकारी नहीं थी। यहां तक कि बैटरी खरीदते समय भी ई-रिक्शा चालकों को इन फीचर्स के बारे में नहीं बताया गया। कई ई-रिक्शाओं के अचानक बंद होने की घटनाओं के बाद सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch Li-Ion तीनों ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, यह समस्या सभी ई-रिक्शाओं के साथ नहीं है, बल्कि केवल ब्लूटूथ से कनेक्टेड लिथियम बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शाओं से संबंधित बताई जा रही है।

E Rickshaw Chinese App Google Playstore Apps

Description of the author

Recent News