ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, दस साल में 6 प्रधानमंत्रियों ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद

Global Bharat 22 Jun 2026 05:41: PM 1 Mins
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, दस साल में 6 प्रधानमंत्रियों ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद

ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद और लेबर पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दिए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो भी फैसले लिए, वे "उस देश को सबसे ऊपर रखने" के लिए लिए, जिससे वह प्यार करते हैं।

अपने संदेश में उन्होंने अपनी पत्नी विक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह उनके लिए एक मजबूत सहारा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अपने बच्चों के लिए एक बेहतर पिता बनना चाहते हैं।

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे एंडी बर्नहम का नाम माना जा रहा है। उन्होंने मैकल्सफ़ील्ड उपचुनाव में लेबर पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी और वह पार्टी सांसदों तथा आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

पिछले दस वर्षों में ब्रिटेन के छह प्रधानमंत्रियों ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दिया। इनमें लिज़ ट्रस, बोरिस जॉनसन, डेविड कैमरन, ऋषि सुनक, गॉर्डन ब्राउन और थेरेसा मे जैसे नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्रियों के लगातार समय से पहले इस्तीफे देने का असर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

रविवार शाम साढ़े सात बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे।

 

Description of the author

Recent News