Lucknow Fire : लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा बयान, दोषियों के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा...

Global Bharat 22 Jun 2026 05:57: PM 1 Mins
Lucknow Fire : लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा बयान, दोषियों के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा...

Lucknow Coaching Fire : लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित उषा मेहता मार्ग, बी/2 सेक्टर-डी में संचालित एक निजी कोचिंग संस्थान में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. घटना के दौरान आसपास के इलाके को एहतियातन खाली कराया गया.

फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में करीब 17 लोगों को बाहर निकाला गया है. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घटना में कुछ बच्चों की मौत की सूचना सामने आई है. हालांकि, आधिकारिक बयान नहीं आया है. बाहर निकाले गए लोगों को लाल कपड़ों से एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना कार्यक्रम बीच में छोड़ दिया. अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा वहां रुकने की थी, लेकिन लखनऊ में हुए अग्निकांड की दुखद सूचना मिलने के बाद उन्हें तत्काल राजधानी लौटना पड़ रहा है.

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे की पूरी तह तक जाया जाएगा. उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को तत्काल मौके पर पहुंचकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है. मुख्यमंत्री स्वयं भी स्थिति का जायजा लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं.

Lucknow Fire Incident CM Yogi Action Aliganj Coaching Fire Lucknow Coaching Centre Yogi Adityanath News

Description of the author

Recent News