झारखंड छात्र आंदोलन के छात्र नेता देवेंद्र महतो को झारखंड पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालने से रोका गया। रांची में स्थित सदर अस्पताल में पुलिस बल को भारी संख्या में तैनात था। झारखंड में पीछले 22 दिनों से जेपीएसएसी(JPSC) और जेएसएससी(JSSC) परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।
छात्र नेता देवेंद्र महतो 14 दिनों से भूख हड़ताल पर है 10 अगस्त को राज्य सरकार ने छात्र नेता देवेंद्र महतो रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था इसके बाद वह डॉक्टर और प्रशासन की सख्त निगरानी में है। छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सोशल मीडीया पर कई वीडीयोस साझा किए जिसमें पुलिस और उनके बीच झड़प होती दिखाई देती है। वीडीयो में पुलिस अधिकारी देवेंद्र महतो और उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं का रास्ता रोकते हुए नजर आते है। पुलिस अधिकारी भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र महतो को आराम करने की सलाङ देते है।
छात्र नेता देवेंद्र महतो ने पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद सीने में दर्द होने की तक्लिफ साझा की देवेंद्र महतो ने सीने में चोट लगने का भी दावा किया। देवेंद्र महतो कहते है 80 साल में पहली बार ऐसा लगा हमें आजादी सिर्फ नाम-मात्र मिली है उन्होनें सवाल किया संविधआन के किस प्रवधान के तहत मुझे रोका गया। दरअसल, छात्र नेता देवेंद्र महतो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपाल सिंह मुंड़ा स्टेजियम पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने से रोका। इस दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।