सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन, अतुल कुलकर्णी सहित बॉलीवुड सितारों का बड़ा समर्थन!

Amanat Ansari 16 Jul 2026 01:20: PM 1 Mins
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन, अतुल कुलकर्णी सहित बॉलीवुड सितारों का बड़ा समर्थन!

नई दिल्ली: शिक्षाविद और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज अपने 19वें दिन पहुंच गई है. NEET पेपर लीक मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे उनके आंदोलन को अब बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों का खुला समर्थन मिल रहा है.

इन सितारों ने दिया समर्थन...

  • अतुल कुलकर्णी- आज 16 जुलाई को घर से ही एक दिन का उपवास रख रहे हैं. उन्होंने सरकार से वांगचुक से बातचीत शुरू करने की अपील की.
  • सोनाक्षी सिन्हा- इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''कब तक चुप रहेंगे? सोनम सर स्टे स्ट्रॉंग. देश को आपकी जरूरत है.''
  • स्वरा भास्कर- जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और प्रदर्शन में शामिल हुईं.
  • अनुराग कश्यप- इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''सिस्टम लोगों की जिंदगी के प्रति बेपरवाह हो गया है... मैं सोनम वांगचुक जैसे बहादुर इंसान के साथ खड़ा हूं.''
  • भुवन बम- स्टोरी पर पोस्ट कर कहा, ''बातचीत से हल निकल सकता है. उम्मीद है कोई सुन ले.''

इसके अलावा शबाना आजमी, जीनत अमान, नसरुद्दीन शाह, अभय देओल, प्रकाश राज, सोनी राजदान समेत कई अन्य हस्तियों ने भी वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है. मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इंसानी जिंदगी अहम है. कोर्ट ने सरकारी डॉक्टरों द्वारा सोनम वांगचुक की नियमित मेडिकल जांच कराने पर जोर दिया. सोनम वांगचुक लगातार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जबकि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है.

Sonam Wangchuk hunger strike Jantar Mantar protest Sonam Wangchuk Bollywood support

Recent News