प्रेम में धोखा? हाथ पकड़कर आए थे, प्रेमी ने यमुना में लगा दी छलांग, प्रेमिका फरार!

Amanat Ansari 16 Jul 2026 08:18: PM 1 Mins
प्रेम में धोखा? हाथ पकड़कर आए थे, प्रेमी ने यमुना में लगा दी छलांग, प्रेमिका फरार!

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नए यमुना ब्रिज पर दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली घटना ने सबको हिलाकर रख दिया. प्रेमी युगल आत्महत्या करने के इरादे से पुल पर पहुंचा, जहां युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी, लेकिन उसकी प्रेमिका मौके से फरार हो गई. मेजा निवासी अन्नू गुप्ता अपनी प्रेमिका के साथ नए यमुना ब्रिज पर पहुंचा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कुछ देर तक पुल पर खड़े रहे. अचानक युवक ने नदी में कूदने की कोशिश की. जैसे ही वह छलांग लगाता है, उसके साथ मौजूद युवती वहां से भाग निकली. पूरी घटना पुल पर मौजूद लोगों ने अपनी आंखों से देखी. कई लोगों ने इस दृश्य का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल साफ दिख रहा है.

पुलिस-गोताखोरों ने बचाई जान

सूचना मिलते ही कीडगंज थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई. कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया है.

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है. युवती की तलाश की जा रही है और आत्महत्या के प्रयास के पीछे की असली वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. यह घटना एक बार फिर प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव और मानसिक दबाव की ओर इशारा कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. 

Yamuna Bridge Lover Couple Yamuna River Jump Suicide Attempt Kydganj Police

Recent News