बाबर आजम पर ICC की बड़ी कार्रवाई, स्टंप्स पर बल्ला मारना पड़ा महंगा, ठोका भारी भरकम जुर्माना

Amanat Ansari 18 Nov 2025 04:50: PM 1 Mins
बाबर आजम पर ICC की बड़ी कार्रवाई, स्टंप्स पर बल्ला मारना पड़ा महंगा, ठोका भारी भरकम जुर्माना

रावलपिंडी: पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की एक पल की नाराजगी उन्हें भारी पड़ गई. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में महज 7 रन बनाकर आउट होने के बाद बाबर ने गुस्से में आकर स्टंप्स पर बल्ला दे मारा. यही हरकत ICC की नजर में चली गई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बाबर को कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया.

सजा के तौर पर:

  • उनकी मैच फीस का 10% काट लिया गया
  • डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया

यह घटना 16 नवंबर को खेले गए मैच के 21वें ओवर में हुई. आउट होने के तुरंत बाद बाबर ने बल्ले से स्टंप्स को जोरदार प्रहार किया और फिर डगआउट की ओर चले गए. मैदानी अंपायरों एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज ने तत्काल चार्ज लगाया, जिसे थर्ड अंपायर और मैच रेफरी अली नकवी ने भी सही ठहराया. बाबर ने आरोप और सजा दोनों स्वीकार कर ली, इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई. पिछले दो साल में यह उनका पहला डिमेरिट पॉइंट है.

गौरतलब है कि उसी मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी. बाबर के जल्दी आउट होने के बावजूद रिजवान (61), फखर जमान (55) और हुसैन तलत (नाबाद 42) ने टीम को जीत दिलाई. अब बाबर के फैंस को उम्मीद है कि कप्तान अगली बार गुस्सा पीकर हजम कर लेंगे, वरना अगली बार जुर्माना और भारी हो सकता है!

Babar Azam Pakistan cricketer Pakistan Cricketer ICC

Recent News