नई दिल्ली: मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 22 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है. अगले 7 दिनों यानी 19 जून तक मौसम उग्र बना रहेगा. राजस्थान के पश्चिमी भाग में 60-70 kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 80 kmph तक पहुंच सकती हैं. धूल भरी आंधी का भी खतरा. पूर्वी राजस्थान में भी भारी तूफान संभव है.
उत्तर प्रदेश के पूर्वी यूपी में भारी बारिश के साथ 50-60 kmph तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली गिरने के साथ 40-50 kmph की आंधी तूफान देखने को मिल सकता है. बिहार में कड़कती बिजली और 50-60 kmph तक के झक्कड़ (Thundersquall) का अलर्ट है.
असम-मेघालय में अत्यंत भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार को भी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है.
19 जून तक का मौसम पूर्वानुमान
लू का खतरा भी जारी
विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13-15 जून तक लू चलेगी. जैसलमेर में कल 46°C तापमान दर्ज किया गया. IMD की सलाह है कि घर से निकलने से पहले रास्ते का हाल जान लें. तूफान में पेड़ के नीचे न खड़े हों, घर के अंदर रहें. बिजली के उपकरण अनप्लग करें, पानी भरे इलाकों से दूर रहें. लू में भरपूर पानी और ORS पिएं, कच्चे मकानों वाले सुरक्षित जगह जाएं. किसान, यात्री और आम लोग सतर्क रहें!