कटक में भारतीय टीम बनाएगी इतिहास, 2 दशक से नहीं गंवाया एक भी मुकाबला, मौसम दे सकता है धोखा!

Rahul Jadaun 08 Feb 2025 07:01: PM 1 Mins
कटक में भारतीय टीम बनाएगी इतिहास, 2 दशक से नहीं गंवाया एक भी मुकाबला, मौसम दे सकता है धोखा!

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, पहले मैच में भारतीय टीम 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में होगा, जहां 1.30 बजे दोनों टीम आमने सामने होंगी, भारत इस मुकाबले को जीत कर सीरीज कब्जाने की कोशिश करेगा तो वहीं इंग्लैंड की टीम मुकाबला जीत कर सीरीज जीतने की उम्मीदें जीवित रखने की कोशिश करेगी. इसलिए ये मुकाबले बेहद खास होने वाला है.

कटक में रहा है शानदार इतिहास

कटक में भारतीय टीम को हराना इतना आसान नहीं होगा, यहां खेले गए 17 वनडे मुकाबलों में भारतीयटीम ने 13 मैच जीते हैं. इस मैदान पर भारत ने आखरी बार 22 साल पहले हार का स्वाद चखा था. जिसके बाद कटक में भारतीय टीम लगातार 7 मुकाबले जीत चुकी है. इसीलिए अगर आंकड़ों को देखा जाए तो भारतीय टीम को यहां हराना आसान नहीं होगा. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को सीरीज में बने रहने के लिए अपनी टीम के साथ मजबूत रणनीति तैयार करनी होगी.

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो यहां बारिश विलेन का काम भी कर सकती है. AccuWeather के मुताबिक रविवार के दिन कटक में बारिश भी हो सकती है. लिकन राहत की बात ये है कि यहां तेज बारिश की संभवना नहीं है. कटक में केवल 10 फीसदी बरसात हो सकती है. मुकाबले वाले दिन कटक में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है. जबकि यहां 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

ind vs eng india vs england india vs england second odi highlights highlights india vs england second odi

Recent News