पाकिस्तान में बैरिकेड हटा, भारत में चला बुलडोजर! पाकिस्तान की चाल का भारत ने दिया जवाब

Global Bharat 21 Aug 2026 01:13 PM 1 Mins
पाकिस्तान में बैरिकेड हटा, भारत में चला बुलडोजर! पाकिस्तान की चाल का भारत ने दिया जवाब

नई दिल्ली ; भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक तनाव के बीच अब हाईकमीशन के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी टिट-फॉर-टैट देखने को मिल रहा है. पाकिस्तान में भारतीय हाईकमीशन के बाहर सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए जाने के कुछ ही दिनों बाद नई दिल्ली में पाकिस्तान हाईकमीशन के बाहर भी बुलडोजर चलाकर बैरिकेड, फेंसिंग और अन्य ढांचों को हटा दिया गया.

रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान ने 17 अगस्त को इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाईकमीशन के बाहर लगे सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए थे. इसके बाद भारत ने 20 अगस्त को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन के बाहर कार्रवाई की. अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से ट्रैफिक बोलार्ड, बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास लगे क्यू-मैनेजमेंट स्ट्रक्चर को हटाया.

भारतीय अधिकारियों के अनुसार हटाए गए कुछ ढांचे पाकिस्तान हाईकमीशन की स्वीकृत सीमा से बाहर सड़क की तरफ बने थे. कार्रवाई के बाद मौके पर टूटी रेलिंग, लोहे के फ्रेम, गेट, छत की शीट, ईंट और कंक्रीट का मलबा दिखाई दिया.

दिलचस्प बात यह है कि दोनों घटनाओं में कार्रवाई का स्वरूप अलग होने के बावजूद टाइमिंग ने इसे आपसी जवाबी कदम का रूप दे दिया है. पाकिस्तान की ओर से सड़क विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कदम के बाद भारत में भी हाईकमीशन के बाहर बने ढांचों को हटाया गया. कई रिपोर्टों ने इसे ‘टिट-फॉर-टैट’ या बुलडोजर डिप्लोमेसी के तौर पर देखा है.

India Pakistan Pakistan High Commission Bulldozer Action High Commission Barricades Tit for Tat

Description of the author

Recent News