इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल होंगे टेस्ट टीम के कप्तान, पंत होंगे उपकप्तान

Rahul Jadaun 24 May 2025 01:48: PM 1 Mins
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल होंगे टेस्ट टीम के कप्तान, पंत होंगे उपकप्तान

India Test Squad For England Series 2025 Live: रोहित और विराट के बाद अब भारतीय टेस्ट टीम नए रंग में नजर आने वाली है, क्योंकि युवा कप्तान शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे. हालांकि लंबे समय तक बीसीसीआई ने विराट कोहली को मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने सन्यास वापस लेने से मना कर दिया, जिके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को ये फैसला लेना पड़ा है.बीसीसीआई की मीटिंग के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने इसका फैसला किया है, बैठक के बाद अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. 
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

India Test Squad For England Series 2025 Cricket News Breaking News Shubman Gill rishabh pant

Recent News