हैदराबाद: अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मिल्वौकी में रंगारेड्डी जिले के 27 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, छात्र एक स्थानीय शॉप पर काम करता था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वहां लूटपाट और अंधाधुंध फायरिंग कर की, जिसमें एक गोली भारतीय छात्र को लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. केशमपेट मंडल के निवासी गम्पा प्रवीण विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय में डेटा साइंस में एमएस कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM ने इसे बताया असली असली कट्टरवादी और राष्ट्रविरोधी...
मृतक की बहन गायत्री ने बताया, "वह एक स्थानीय स्टोर में पार्ट-टाइम काम कर रहे थे और दो महीने में अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले थे." प्रवीण की मौत की खबर उनके परिवार के लिए सदमे की तरह है. उनके पिता गम्पा राघवुलु ने कहा कि उन्हें सुबह 2.55 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल मिस होने के बाद, उन्होंने अपने बेटे को एक वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें उसे वापस कॉल करने के लिए कहा गया. लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला. जब हमने उसके नंबर पर कॉल किया, तो किसी ने जवाब दिया और कहा कि उन्हें मेरे बेटे का फोन मिल गया है. उन्होंने उसकी जन्मतिथि पूछी.
उनके पिता ने कहा कि शक होने पर हमने कॉल काट दिया और उसके दोस्तों से संपर्क किया. प्रवीण के दोस्तों को जल्द ही पता चला कि लुटेरे उस स्टोर में घुस आए थे जहां वह काम कर रहा था, और उसे गोली मार दी थी. "उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई." उसकी बहन गायत्री ने कहा, "उसकी मौत की खबर से ज़्यादा, हम इस बात से जूझ रहे हैं कि क्या हुआ, इस बारे में जानकारी का अभाव है. इस त्रासदी ने हमें तबाह कर दिया है."
यह भी पढ़ें: गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार रान्या राव की पहली तस्वीर आई सामने, इस हालत में दिखीं
प्रवीण के चचेरे भाई ने बताया कि उसके कुछ दोस्तों बताया कि उसकी लाश गोलियों से छलनी हात में मिली है. जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उसकी हत्या एक स्थानी शॉप की गई है. लेकिन मौत की सटीक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण ने 2023 में बीटेक की पढ़ाई पूरी कर अमेरिका चला गया था.