इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल

Global Bharat 16 May 2024 10:46: AM 1 Mins
इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल

इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति घायल भी हुआ है. घटना बुधवार देर रात की बताई गई है.

हादसे को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई.

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है.

Recent News