आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की गई, जहां ढेरों खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाई गईं. इस दो दिवसीय नीलामी में कई बड़े नामों को खरीदा गया, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को आश्चर्यजनक रूप से कोई बोली नहीं मिली. इन अनसोल्ड खिलाड़ियों के बारे में जानकर सभी हैरान रह गए. आइए, जानते हैं आईपीएल 2025 सुपर नीलामी में कौन से खिलाड़ी अनसोल्ड रहे और किस तरह की टीम बनी है.
'अनसोल्ड XI' का नेतृत्व करेंगे डेविड वॉर्नर
आईपीएल 2025 के इस अनसोल्ड XI के कप्तान होंगे डेविड वॉर्नर. वॉर्नर ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब जिताया था, और अब वह इस अनसोल्ड टीम का नेतृत्व करेंगे. वॉर्नर का अनुभव और कप्तानी कौशल इस टीम को मजबूती देगा.
'अनसोल्ड XI' का पूरा प्लेइंग इलेवन
इस अनसोल्ड XI में भारतीय ओपनर्स मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करेंगे. दोनों ही बल्लेबाजों का आईपीएल में अच्छा रिकॉर्ड रहा है, और वे इस टीम के लिए एक मजबूत शुरुआत प्रदान कर सकते हैं. इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे डेविड वॉर्नर, जो टीम के सबसे अनुभवी और आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं.
नंबर चार पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन होंगे, जो अपनी संतुलित बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं. फिर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करेंगे इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, जो तेज़ी से रन बनाने में माहिर हैं. इसके बाद ऑलराउंडर ललित यादव टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देंगे.
गेंदबाजी विभाग में ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम होंगे, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. टीम के मुख्य स्पिनर के रूप में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान होंगे. तेज गेंदबाजों में शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और चेतन साकरिया की तिकड़ी रहेगी, जो विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है.
टीम में एक और अहम खिलाड़ी होगा impact player के रूप में संजय यादव, जो जरूरत पड़ने पर टीम के लिए मैच बदलने वाला प्रदर्शन कर सकते हैं.
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की अनसोल्ड इलेवन
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो, ललित यादव, कृष्णप्पा गौतम, मुजीब उर रहमान, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, चेतन सकरिया.