कभी सलामी लेते थे IPS दीपक गहलावत, रिश्वतखोरी कुर्सी से सीधे पहुंचे जेल, जाने कहानी

Global Bharat 01 Jul 2026 11:13: PM 1 Mins
कभी सलामी लेते थे IPS दीपक गहलावत, रिश्वतखोरी कुर्सी से सीधे पहुंचे जेल, जाने कहानी

IPS Deepak Gehlawat Arrest : ,केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2012 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि नकली दवाओं से जुड़े एक मामले में राहत दिलाने और कार्रवाई को प्रभावित करने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी. इसी मामले में पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था.

जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला एक संगठित रिश्वतखोरी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसमें आरोपियों पर जांच और कानूनी कार्रवाई में फायदा पहुंचाने के बदले अवैध धन की मांग करने का आरोप है. CBI को मिले इनपुट और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले इंस्पेक्टर को पकड़ा गया और आगे की जांच में IPS अधिकारी दीपक गहलावत की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया.

दीपक गहलावत हरियाणा कैडर के 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं और गिरफ्तारी के समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS), नई दिल्ली में तैनात थे. CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित रिश्वत की मांग में और कौन-कौन शामिल था, क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था और अब तक कितने लोगों को इससे लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई.

फिलहाल CBI आरोपियों से पूछताछ कर रही है और डिजिटलयह व दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच जारी है. एजेंसी का कहना है कि मामले में जांच अभी जारी है और सबूतों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां या कार्रवाई भी हो सकती है. यह मामला सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

IPS Deepak Gehlawat Arrest CBI Bribery Case Fake Medicine Scam BCAS Delhi Officer Haryana Cadre IPS

Description of the author

Recent News