पावर स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा, लड़की कौन है?

Amanat Ansari 13 Jan 2026 03:52: PM 1 Mins
पावर स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा, लड़की कौन है?

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Power Star Pawan Singh) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह (Mahima Singh) के साथ बेहद करीब नजर आए. महिमा सिंदूर लगाए, लाल चूड़ियां पहने केक काटते हुए पवन के साथ दिखीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीसरी शादी की अफवाहें तेज हो गईं.

कई यूजर्स ने दावा किया कि पवन ने गुपचुप तरीके से महिमा से शादी रचा ली है. दोनों को अब पार्टियों में, शूट पर और नए वीडियोज में साथ-साथ देखा जा रहा है, जहां उनकी केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लगती है. महिमा सिंह की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी बदलाव दिखा. उन्होंने पुरानी ज्यादातर पोस्ट्स हटा दीं और अब ज्यादातर तस्वीरें पवन सिंह के साथ ही बची हैं.

पवन सिंह ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं. इधर, उनके चाचा धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शादी कोई खेल नहीं है. उनका तलाक का केस (दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से) अभी कोर्ट में चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि एक-दो महीने रुक जाइए, शहनाई बजेगी, जिसे लोग अगली शादी का इशारा मान रहे हैं.

हालांकि कुछ करीबी सूत्रों और रिपोर्ट्स के मुताबिक महिमा सिंह पवन के साथ एक नई फिल्म और गाने ('बानी लइका') में काम कर रही हैं, इसलिए दोनों का साथ रहना प्रोफेशनल वजह से है. अफवाहों को सिर्फ सोशल मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. फैंस के बीच राय बंटी हुई है. कुछ लोग इस जोड़ी को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ ट्रोलिंग कर रहे हैं. सच क्या है, ये तो वक्त ही बताएगा कि ये रिश्ता प्रोफेशनल है या उससे कहीं ज्यादा पर्सनल. अभी तो सस्पेंस बरकरार है!

Power Star Pawan Singh Pawan Singh Marriage Mahima Singh

Recent News