नई दिल्ली: फरीदाबाद विस्फोटक मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां से इरफ़ान अहमद वागे, उर्फ मौलवी इमाम को गिरफ्तार किया है. काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) और श्रीनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शोपियां जिले के नादिगाम स्थित वागे के आवास पर छापा मारा.
स्थानीय मस्जिद में इमाम के रूप में कार्यरत इरफान की पहचान फरीदाबाद मॉड्यूल मामले के पहले सुराग के रूप में हुई है. उस पर कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है. कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने पांच मोबाइल फोन जब्द किए और उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.