जामताड़ा साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, पांच कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Global Bharat 09 Dec 2025 11:27: PM 1 Mins
जामताड़ा साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, पांच कुख्यात साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नई दिल्ली: जामताड़ा साइबर अपराध थाना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में बनी संयुक्त पुलिस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के नजदीक जंगल में छापामारी की.

पुलिस टीम ने यहा से पांच साइबर अपराधी सद्दाम अंसारी (19), तस्लीम रजा (24), सबीर अंसारी (19), सलामत अंसारी (24) और तजाउल अंसारी (21) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 12 सिम कार्ड और 9 मोबाइल बरामद किए.

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह व्हाट्सऐप लिंक और स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिए ठगी करते थे. पुलिस जांच में पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है.उक्त पांचों अभियुक्तों को आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है.

Jamtara Cyber ​​Police Cyber criminals Cyber Crime

Description of the author

Recent News