"किसकी गर्मी शांत करेंगे".....वकीलों से भिड़ने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाली जानिए कौन है IPS नीतू कात्यायन

Global Bharat 21 Sep 2025 08:27: AM 1 Mins

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस और वकीलों के बीच बढ़ता टकराव के बाद सोशल मीडिया पर आईपीएस नीतू कात्यायन ट्रेंड कर रही है. वकीलों से बहस के दौरान गर्मी शांत करने की बात को लेकर जमकर बहस हो गई. इसके बाद वकील हटाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिसकर्मी आईपीएस अफसर के समर्थन में ट्रेंड चला रहे हैं. शनिवार को पूरा विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया. कचहरी में शुरू हुआ यह विवाद अब सड़कों तक आ गया है. करीब 700 वकील प्रदर्शन करते हुए पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी के आवास तक पहुंचे. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अफसरों पर कार्रवाई की मांग उठाई.

वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल कमिश्रर कार्यालय पर तैनात किया गया.इस पूरे मामले के केंद्र में एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान है. वकीलों का आरोप है कि उनके इशारे पर ही हमला कराया गया. इसी कारण वकीलों ने उनके खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है. दूसरी ओर पुलिसकर्मी नीतू कादयान के समर्थन में उतर आए हैं, और सोशल मीडिया पर उनके पक्ष में अभियान चला रहे हैं.

वाराणसी में तैनात नीतू कादयान 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले के आर्यनगर से ताल्लुक रखती हैं..उनका पैतृक गांव माजरा डी है. पिता संपूर्ण कादयान किसानी से जुड़े हैं, जबकि मां लक्ष्मी देवी सरकारी अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं. नीतू की स्कूली शिक्षा आरईडी स्कूल से हुई. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की, जहां टॉपर भी रहीं। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक शास्त्र में परास्नातक किया. 

बचपन से ही यूपीएससी (UPSC) की तैयारी का सपना देखने वाली नीतू ने 2018 में पहली बार परीक्षा में 254 वीं रैंक हासिल की. बाद में लगातार मेहनत के बाद उन्हें यूपी कैडर में आईपीएस बनने का अवसर मिला. 2023 में उनकी पहली नियुक्ति वाराणसी में एसीपी चेतगंज के रूप में हुई. एक वर्ष बाद उन्हें एडीसीपी वरुणा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई. अब वकीलों से भिड़ने के बाद सुर्खियों में आ गई है. 

विवाद बढ़ने के बाद वाराणसी पुलिसकर्मी नीतू कादयान के बचाव में खुलकर सामने आ गए हैं. वॉट्सऐप और सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई संदेश वायरल हो रहे हैं. एक मैसेज में लिखा गया, हमें आप पर गर्व है. आप हमारे लिए वास्तविक विभागीय संरक्षक हैं. न केवल वाराणसी बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मी आपके जैसी अधिकारी के साथ काम करना चाहते हैं. 

ips neetu katyayan Varanasi Police Social media tranding ips Advocate and police conflict IPS News

Description of the author

Recent News