रांची के राजा के घर में कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, रोको की जोड़ी के आगे हवा में उड़ी अफ्रीकी टीम!

Abhishek Chaturvedi 30 Nov 2025 05:15: PM 2 Mins
रांची के राजा के घर में कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, रोको की जोड़ी के आगे हवा में उड़ी अफ्रीकी टीम!

  • कोहली के शतक का जश्न रहा अधूरा, बीच फील्ड हुई ऐसी घटना, बैठेगी जांच, BCCI लेगा बड़ा एक्शन!
  • धोनी के घर डिनर पार्टी में ऐसा कौन सा प्लान बना, गंभीर ने दूरी बना ली, इनसाइड स्टोरी हैरान कर देगी!

नई दिल्ली: भारत-अफ्रीका के बीच का पहला वनडे मुकाबला, 4 बातों के लिए याद रखा जाएगा, पहला कोहली का शतक, दूसरा रांची के राजा के घर में तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटना, तीसरा रोको की जोड़ी की वापसी, और तीसरा कप्तान केएल राहुल का एक गलत फैसला...जिस पर आएं उससे पहले रोहित और कोहली के कमाल-धमाल के किस्से सुनिए....

टॉस जीतकर अफ्रीकी टीम पहले गेंदबाजी का फैसला लेती है, रोहित और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरते हैं, लेकिन यशस्वी सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो जाते हैं, और रोहित-कोहली की जोड़ी 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाती है, रोहित 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हो जाते हैं, पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का जो रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था उसे रोहित तोड़ देते हैं...जबकि कोहली 11 चौके और 7 छक्के जड़ते हैं...पर चर्चा सबसे ज्यादा उस छक्के की होती है, जिसने तेंदुलकर की याद दिला दी..

आज से ठीक 22 साल पहले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंद पर ऐसा ही अपर कट जड़ा था, जिसे आज कोहली ने दोहराया और ये अंदाज देखकर सचिन भी समझ होंगे आज रन मशीन विराट का बल्ला लय में है.

हालांकि कोहली जैसे ही चौका जड़कर शतक पूरा करते हैं, और ऊंची छलांग लगाकर जश्न मना रहे होते हैं, गले में पहने लॉकेट को चूमते हैं, एक नन्हा फैंस बिजली की रफ्तार से उनके पास पहुंच जाता है, जिसे सुरक्षाकर्मी बड़ी मुश्किल से हटाते हैं....उसकी स्पीड इतनी तेज थी कि कोहली भी हक्का-बक्का रह जाते हैं...ये कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला हो सकता है, इसलिए बीसीसीआई को इस बात पर भी ध्यान देना होगा...हो सकता है सुरक्षा में लगातार हो रहे चूक के मामले पर जांच भी बैठे, क्योंकि इससे पहले इंदौर में विदेशी महिला खिलाड़ियों के साथ गलत हरकत का मामला सामने आया था....

  • कोहली ने 83वां शतक जड़ते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया, वनडे फॉर्मेट में उनके नाम 52 शतक हो गए हैं, जबकि सचिन के नाम 49 शतक हैं, सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक बनाए थे.
  • सचिन के टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड अब विराट नहीं तोड़ पाएंगे, क्योंकि टेस्ट और टी20 से इन्होंने संन्यास ले लिया है.
  • हालांकि सचिन के 100 शतक के रिकॉर्ड पर विराट की नजर है, और इसके लिए उन्हें अब सिर्फ वनडे में 18 शतक लगाने होंगे.

भविष्य में क्या होगा कोई नहीं जानता, पर वर्तमान में टीम इंडिया में जो हो रहा है, वो एक तरह से नया अध्याय लिखने की तरह है....एक तरफ टेस्ट क्रिकेट में हार के बाद कोच की किरकिरी हो रही है, तो दूसरी तरफ वनडे में भारत इतिहास रचता जा रहा है...तो क्या टेस्ट से इन दोनों खिलाड़ियों को अपना संन्यास का ऐलान वापस लेना चाहिए....क्या धोनी के घर हुई डिनर पार्टी में टीम इंडिया के भविष्य को लेकर ऐसी कोई चर्चा हुई है...

ये कोहली की मैच से पहले की तस्वीर है, जब माही की मेहमाननवाजी का आनंद लेते वो नजर आ रहे हैं...डिनर पार्टी में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ी पहुंचते हैं, किसी को कड़कनाथ मुर्गा तो किसी को शुद्ध शाकाहारी खाना परोसा जाता है...लेकिन कोच गौतम गंभीर न तो वहां जाते हैं, औऱ ना ही टीम के साथ बस में ट्रैवल करते हैं, जिसके बाद सवाल उठते हैं कि क्या गंभीर अभी भी धोनी से वो नाराजगी भूले नहीं है...

Kohli Tendulkar King Kohli Ranchi

Recent News