कोटद्वार: 26 जनवरी को मुस्लिम दुकानदार की मदद करके चर्चा में आए मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कुमार ने अब एक नया खुलासा किया है. दीपक ने दावा किया है कि भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों की तरफ से उन्हें पार्टी जॉइन करने का बड़ा ऑफर मिला है, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया.
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दीपक कुमार ने कहा, "सभी लोग बोल रहे हैं कि मेरे यहां जॉइन करो. भाजपा भी जॉइन करने के लिए बोल रही है. राजनीति चीज ही ऐसी है… लेकिन मैं नॉर्मल लाइफ जीने में यकीन करता हूं."दीपक की मौजूदा स्थिति:दीपक कोटद्वार में 'हल्क' नाम से जिम चलाते हैं. 26 जनवरी वाली घटना के बाद उनके जिम का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
उन्होंने बताया कि पहले 200 सदस्य थे, अब सिर्फ 50-60 लोग आ रहे हैं. जिम का किराया 5 महीने से नहीं दे पाए हैं. घर का खर्च उनकी मां की चाय की दुकान से चल रहा है. दीपक ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अपने बच्चे की पढ़ाई, स्कूल फीस और जिम को फिर से पटरी पर लाना है.
उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, कोई नहीं जानता, लेकिन फिलहाल वे राजनीति में आने के मूड में नहीं हैं.यह खबर कोटद्वार के उस मोहम्मद दीपक की है, जिन्हें 26 जनवरी को एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को भीड़ से बचाने के लिए देशभर में सराहा गया था.