नई दिल्ली: अजमेर के हमीर सागर तालाब के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां जान देने के लिए तालाब में कूद गईं. शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि वहां क्या हुआ, लेकिन कुछ देर बाद जब युवतियों ने अपनी आपबीती बताई, तो घटनास्थल पर मौजूद सभी लोग दंग रह गए.
स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब में कूदने के बाद बाशिंदों ने समय रहते दोनों को बचा लिया. घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या की वजह जानने के लिए दोनों युवतियों से पूछताछ शुरू की. इस दौरान पता चला कि दोनों मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की रहने वाली हैं और यहां जान देने आई थीं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से प्यार करती थीं.
युवतियों ने बताया कि काफी समय से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन घरवाले नहीं मान रहे थे. उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसलिए दोनों घर से भाग आईं और अजमेर पहुंच गईं. यहां से वे पहले किशनगढ़ पहुंचीं, फिर हमीर सागर तालाब के पास गईं और उसमें छलांग लगा दी.
दोनों को डूबते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाल लिया. उधर, सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को साथ लेकर थाने पहुंचाया और रतलाम पुलिस को सूचना दे दी.
यह भी पढ़ें: बलिया पुलिस पर दुर्गा पंडाल के पास लाठीचार्ज और अभद्रता का आरोप, 5 घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद हटाए गए थाना प्रभारी
यह भी पढ़ें: मेरे पिता आतंकवादी नहीं है जो....गायत्री प्रजापति पर हुए हमले के बाद बेटियों का छलका दर्द
यह भी पढ़ें: बरेली हिंसा के साये में बदायूं में भड़काऊ पोस्ट, मुस्लिमों पर पुलिस का शिकंजा, बदले के लिए उठाया हथियार?
यह भी पढ़ें: बरेली जा रहे थे सांसद इमरान मसूद और विधायक शाहनवाज खान, पुलिस ने दोनों के घर को घेरा