उत्तरप्रदेश सुल्तानपुर में हुए बहुचर्चित डकैती कांड में राज्य की पुलिस ने एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने न सिर्फ लूटे गए सामान को बरामद किया, बल्कि उससे भी कही ज्यादा की संपत्ति रिकवर की है. इस केस में चार नामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से सभी की गिरफ्तारी मुख्य साजिशकर्ता की दी गई जानकारी के आधार पर हुई. पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधियों से नकद राशि, 20 किलो चांदी और 2.25 किलो सोना बरामद किया गया है. चारों आरोपी, विनय शुक्ला, दुर्गेश सिंह, अरविंद यादव, और विवेक सिंह के पास से नगदी और आभूषण बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, एनकाउंटर को लेकर कह दी बड़ी बात
पुलिस का दावा है कि इस डकैती कांड में अब तक कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें इस कांड का मास्टरमाइंड भी शामिल है. वहीं, मंगेश यादव नाम के एक आरोपी की मुठभेड़ में मौत हो गई. इसके अलावा पांच अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए आभूषणों की पहचान दुकानदार ने कर ली है. 2 सितंबर को हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह, सचिन सिंह, और त्रिभुवन को भी हिरासत में लिया था. मुख्य साजिशकर्ता विपिन सिंह ने इस घटना के अगले ही दिन खुद को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था. इस पूरे मामले में पुलिस का दावा है कि केस पूरी तरह से सुलझा लिया गया है.
यह भी पढ़ेंः जिनको मारा गया पत्थर! उनको ही थाने में डाला, सिंघम SSP राहुल लोढ़ा पर गिरी गाज़
सुल्तानपुर डकैती कांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित और संगठित कार्रवाई की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है. आरोपियों के पास से 20 किलो चांदी और 2.25 किलो सोने के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार और गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि 14 लोगों ने मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था, जिसमें से 8 लोग अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. खास बात यह है कि पुलिस ने चार सबसे कुख्यात अपराधियों को बिना किसी मुठभेड़ के पकड़ लिया, जो उनकी कुशलता और सटीक रणनीति को दर्शाता है.
इस मामले में सुल्तानपुर के एसपी सोमेन बर्माने बताया कि पुलिस को सीक्रेट इनफार्मेशन मिली थी और उसी के आधार पर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इन आरोपियों के नाम हैं – दुर्गेश प्रताप सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव, और विवेक सिंह. इनके पास से पुलिस को करीब 2.5 किलो सोना, कई हथियार और वह बोलेरो गाड़ी मिली है, जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने घटना के दिन मोटरसाइकिल से उतरने के बाद भागने के लिए किया था. पुलिस का कहना है कि अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है.
भारत जी सर्राफ जो इस डकैती कांड के पीड़ित हैं, वो सुल्तानपुर पुलिस के तेज तर्रार एक्शन से काफी खुश हैं और बताया कि पहले उन्हें ऐसा लगता था कि शायद उन्हें उनका सामान शायद नहीं मिल पायेगा. लेकिन जिस तरीके से सुल्तानपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित एक्शन लिया है और इस मामले को सुलझाया उससे वो काफी खुश हैं और पुलिस प्रशाशन की खूब तारीफ कर रहे हैं.
उन्होंने इस पुरे मामले पर कहा, शुरुआत में हमें शंका थी कि हमारा सामान कभी मिल पाएगा या नहीं, लेकिन पुलिस विभाग ने जिस तत्परता से काम किया, उससे हमारा सामान सुरक्षित बरामद हो गया. हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारे गहने और नकदी इतनी जल्दी मिल जाएगी. पुलिस ने बिना किसी दबाव में काम किया और हमें हमारा सामान सौंप दिया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी कानून-व्यवस्था नीति के तहत यह सफलता पुलिस ने हासिल की है. योगी सरकार के आने के बाद से उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और इस मामले में भी पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरकार अपराध के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतती. सुल्तानपुर डकैती कांड में उत्तर प्रदेश पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित को न्याय मिला है, बल्कि पुरे प्रदेश में यह संदेश भी गया है कि कानून से कोई ऊपर नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पुलिस अपराधियों के खिलाफ बेखौफ होकर कार्रवाई कर रही है. इस तरह की कार्रवाई से जनता का पुलिस और सरकार पर विश्वास और भी मजबूत हो रहा है.