प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद पर किया प्रहार; युवती तो बच गई, लेकिन युवक...

Amanat Ansari 02 Oct 2025 10:17: PM 1 Mins
प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद पर किया प्रहार; युवती तो बच गई, लेकिन युवक...

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय इलाके में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर पहले गोली चलाई और फिर रामनगर क्षेत्र में जाकर खुद को भी गोली मार ली. इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रारंभिक जांच में यह प्रेम संबंधों से प्रेरित मामला लग रहा है. मुगलसराय और रामनगर थानों की टीमें घटनास्थल पर सक्रिय हैं.

घटना गुरुवार की शाम मुगलसराय कोतवाली के नई बस्ती स्थित सोनकर बस्ती में घटी. अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो देखा कि एक युवती जमीन पर खून से लथपथ पड़ी है. गोली उसके कमर के निचले हिस्से में लगी थी. दावा किया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती से पूछा कि वह उससे शादी करेगी, तो युवती ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी.

हमलावर युवक ने वारदात को अंजाम देकर तुरंत रामनगर के एक परिजन के आवास पर पहुंच गया और वहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घायल युवती को तत्काल वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर चोटों के कारण वेंटिलेटर पर रखा है.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, इसी से पुराना आसिक नाराज था. दूसरी ओर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्थानों का मुआयना किया. एसपी आदित्य लांगहे ने बताया कि 20 वर्षीय युवती पर हमला करने वाले की शिनाख्त हो चुकी है. दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी. उन्होंने कहा कि अब तक दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच चल रही है.

boyfriend-girlfriend up news love affair boyfriend shoots girlfriend

Recent News