उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, 38 लोगों की मौत, कई घायल !

Ajay Thakur 04 Nov 2024 12:21: PM 1 Mins
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, 38 लोगों की मौत, कई घायल !

उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा जिले (Almora) में एक गंभीर ट्रैफिक हादसा हुआ है. दरअसल मार्चुला के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे 38 लोगों की जान चली गई. इसके अलावा, कई लोग घायल भी हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. एसडीआरएफ (SDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है.

आपको बता दें, सोमवार सुबह के समय, नैनिडांडा (Nainidanda) से रामनगर (Ramnagar) की ओर जा रही बस ने गीता जगीर नदी के किनारे गिर गई. इस बस में करीब 55 यात्री सवार थे. बस का मालिकाना हक यूजर्स कंपनी के पास था. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस किन्नाथ (Kinath) से यात्रियों को लेकर रामनगर (Ramnagar) की तरफ जा रही थी. 

अल्मोड़ा (Almora) के आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने जानकारी दी कि इस हादसे में 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है. राहत कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. कुछ यात्रियों ने हादसे के बाद खुद ही बस से बाहर निकलने की कोशिश की, जबकि कुछ गिर गए. घायल व्यक्तियों ने यह जानकारी दी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने इस हादसे के संबंध में आपदा प्रबंधन सचिव, कुमाऊं क्षेत्र के आयुक्त और डीएम अल्मोड़ा से बात की. उन्होंने राहत और बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही, डीएम देहरादून को भी मौके पर भेजा गया है ताकि राहत कार्य की निगरानी की जा सके. 

नैशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. राहत और बचाव कार्य जारी है और यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं. यह हादसा दुखद है और इससे प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं.

Road accident road accident news uttarakhand news uttarakhand road accident today

Recent News