अत्याचार कर रहे हैं, नतीजे भुगतना होगा, दिल्ली में आने के बाद सूत-समेत वापस होगा...धमकी भरे अंदाज में ममता ने अमित शाह को चेतावनी

Global Bharat 24 May 2026 09:58: PM 2 Mins
अत्याचार कर रहे हैं, नतीजे भुगतना होगा, दिल्ली में आने के बाद सूत-समेत वापस होगा...धमकी भरे अंदाज में ममता ने अमित शाह को चेतावनी

अत्याचार कर रहे हैं, नतीजे भुगतना होगा, दिल्ली में आने के बाद सूत-समेत वापस होगा...धमकी भरे अंदाज में ममता ने अमित शाह को चेतावनी

mamata-banerjee-big-attack-on-center-in-kolkata-over-constitution-and-democracy

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कल्याणी एक्सप्रेस सेतु परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि जब इस पुल का निर्माण किया गया था, तब सड़क किनारे रहने वाले 43 परिवार प्रभावित हुए था.  उस समय उनकी सरकार ने सभी प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक घर बनाकर पुनर्वास सुनिश्चित किया था.

Mamata Banerjee, Kolkata News, TMC Statement,  Constitution vs Power, West Bengal Politics

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कोलकाता में लोगों और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी पार्टी और जनता इस लड़ाई को कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेगी.

ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कल्याणी एक्सप्रेस सेतु परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि जब इस पुल का निर्माण किया गया था, तब सड़क किनारे रहने वाले 43 परिवार प्रभावित हुए था.  उस समय उनकी सरकार ने सभी प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक घर बनाकर पुनर्वास सुनिश्चित किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि अब उन कार्यों और पहचान को मिटाने की कोशिश की जा रही है, जो राज्य सरकार ने लोगों के हित में किए थे. 

उन्होंने कहा कि अब लूटपाट, तोड़फोड़ और सबूत मिटाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन जनता सब देख रही है. सत्ता हमेशा स्थायी नहीं रहती. जिस दिन दिल्ली की सत्ता बदलेगी, उस दिन आपके कामों का हिसाब भी जनता लेगी. अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने न्यायपालिका का भी उल्लेख किया और कहा कि अदालतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत संस्थाओं में से एक हैं. उन्होंने कहा कि मैं न्यायपालिका को याद दिलाना चाहती हूं कि वे कानून के सच्चे रक्षक हैं. संविधान की रक्षा करना उनका कर्तव्य है. 

उन्होंने आगे कहा कि वह राज्य के आतंकवाद के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी. ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आने वाले समय में यह तय होगा कि देश में ज्यादा ताकत संविधान की होगी या फिर बंदूक की नोक की. उनके इस बयान को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है. राजनीतिक जानकार इसे केंद्र और राज्य के बीच बढ़ते टकराव के रूप में देख रहे हैं, जबकि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके बयान का समर्थन करते हुए लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को जारी रखने की बात कही है. 

Mamata Banerjee Kolkata News TMC Statement Constitution vs Power West Bengal Politics

Description of the author

Recent News