बंगाल में ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब क्या करेगी बीजेपी, कैसे होगा 9 मई को शपथग्रहण, क्या कहता है नियम?

Abhishek Chaturvedi 05 May 2026 09:44: PM 2 Mins
बंगाल में ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब क्या करेगी बीजेपी, कैसे होगा 9 मई को शपथग्रहण, क्या कहता है नियम?

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चार बड़े दावे करती हैं, वो कहती हैं मेरे पेट में लात मारी गई, हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं चुनाव आयोग से था, हम हारे नहीं, हमें हराया गया, मैं किसी भी हाल में लोकभवन में जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि अब बंगाल में क्या होगा, बीजेपी ने बंगाल में डबल सेंचुरी लगाकर जनादेश तो हासिल कर लिया, पर क्या सीएम की कुर्सी हासिल करने के लिए अभी और पापड़ बेलने होंगे... ख़बर है 9 मई की तारीख शपथग्रहण के लिए तय की गई है, इस दिन रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती भी होती है, इसलिए ये तारीख बीजेपी ने नया संदेश देने के लिए चुना है, पर सवाल है ममता अगर इस्तीफा नहीं देंगी, तो क्या होगा….मामला राज्यपाल के पाले मे जाता हुआ दिख रहा है...

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अभी आरएन रवि हैं, जिन्हें बीते दिनों बंगाल भेजा गया तो ममता बनर्जी ने इस पर खूब सवाल खड़े किए, यहां तक कि उनसे पहले जो सीवी आनंद बोस वहां के राज्यपाल हुआ करते थे, उनसे भी ममता बनर्जी के रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं...और चुनाव आयोग अगर एक बार वोटिंग करवाकर रिजल्ट जारी कर अधिसूचना जारी कर दे तो फिर ज्यादा विकल्प मौजूदा मुख्यमंत्री के पास नहीं बचते...

लोकसभा सचिवालय के पूर्व महासचिव पीडीटी आचार्य के हवाले से आज तक लिखता है, ''बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है, संवैधानिक प्रावधान कहते हैं 5 साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद कोई भी सरकार अपना कार्यकाल जारी नहीं रख सकती है. राज्यपाल के पास विधानसभा को भंग करने और सरकार को बर्खास्त करने की शक्तियां हैं. हालांकि यहां ममता बनर्जी के पास एक विकल्प ये है कि चुनावी याचिका के जरिए वो इसे चुनौती दें.''

अब अगर मामला सुप्रीम कोर्ट में गया तो जब उसकी सुनवाई होगी, तब ये तय होगा..फिलहाल की स्थिति ये है कि 7 मई को कार्यकाल खत्म होने के बाद ममता बनर्जी सीएम तभी तक रहेंगी जब तक नई सरकार का शपथग्रहण नहीं हो जाता. चूंकि टीएमसी पर गुंडागर्दी के आरोप भी लगते रहे हैं...यही वजह है कि चुनाव के बाद भी वहां भारी संख्या में

अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है... बावजूद उसके कई जगहों से तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं... जिस फाल्टा सीट से जहांगीर खान ने चुनाव लड़ा, 21 मई को जहां दोबारा वोटिंग होनी है, वहां टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ की ख़बरें भी सामने आई है... सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि टीएमसी के एक नेता ने एक खेल का मैदान कब्जा कर रखा था, जिसे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जीत मिलते ही हटा दिया..

हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते, ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर फर्जी भी वायरल हो रहे हैं, और कई फर्जी दावे भी लोग कर रहे हैं, जिसका कोलकाता पुलिस ने खंडन किया है, इसलिए किसी भी गलत कंटेंट को शेयर करने से बचें... और ममता बनर्जी का ये बयान दोबारा सुनें फिर बताएं कि इनके दावों में कितना दम है...

TMC West Bengal elections Mamata Banerjee mamta banerjee not resign

Recent News