ममता की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा! TMC में भारी बवाल, एक के बाद एक हो रहे इस्तीफे

Amanat Ansari 04 Jul 2026 02:57: PM 1 Mins
ममता की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा! TMC में भारी बवाल, एक के बाद एक हो रहे इस्तीफे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में संकट गहराता जा रहा है. ममता बनर्जी की करीबी और पूर्व वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की साइनिंग अथॉरिटी के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्ति मांगी है.

यह इस्तीफा TMC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि चंद्रिमा लंबे समय से ममता की विश्वस्त सहयोगी रही हैं. यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की करारी हार के बाद पार्टी में हो रहे बड़े बवाल का हिस्सा है. हाल ही में कई सीनियर लीडर, राज्‍यसभा सांसद और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं.

TMC में बढ़ता संकट

  • विधानसभा में विद्रोही नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में कई TMC विधायकों ने बगावत की
  • राज्‍यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने भी इस्तीफा दे दिया
  • लोकसभा में भी काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में अलग गुट बनने की खबरें
  • कई काउंसिलर और जिला स्तर के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं

चंद्रिमा भट्टाचार्य की हार दम दम उत्तर विधानसभा सीट पर हुई थी, जहां वे BJP उम्मीदवार से 26 हजार वोटों से हारी थीं. TMC के अंदरूनी कलह और नेताओं के लगातार इस्तीफों ने ममता बनर्जी की पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी अब संगठनात्मक स्तर पर सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है.

Chandrima Bhattacharya Mamata Banerjee Trinamool Congress TMC crisis

Recent News