जापान में 7.1 तीव्रता का भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Amanat Ansari 28 Jul 2026 01:35: PM 1 Mins
जापान में 7.1 तीव्रता का भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

टोक्यो: जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. भूकंप का केंद्र कुमामोटो क्षेत्र में था. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने तुरंत 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी कर दी.

भूकंप के बाद कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया. तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ऊंचे इलाकों की ओर जाने की सलाह दी गई है.

अभी तक किसी जानमाल के नुकसान या बड़े पैमाने पर क्षति की कोई खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है और सुनामी की आशंका पर नजर रखे हुए है. जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है.

यहां अत्याधुनिक भूकंप और सुनामी चेतावनी प्रणाली है, जिसकी वजह से समय रहते अलर्ट जारी किया जा सका. अभी तक सुनामी की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं. हमारी टीम इस घटना पर लगातार नजर रखे हुए है.

Japan earthquake tsunami alert tsunami earthquake emergency alert

Recent News