साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं

Rahul Jadaun 08 Feb 2025 04:09: PM 1 Mins
साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन पर भीषण आग लग गई. ये हादसा शनिवार (8 फरवरी) सुबह करीब 6.30 बजे हुआ. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेज की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, 14 गाड़ियों ने करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRLC) ने इस हादसे को लेकर बयान भी जारी किया है. जिसमें  बताया गया है कि निर्माणाधीन स्टेशन की छत के एक हिस्से में शटरिंग में आग लगी थी. शुरूआती जांच में ये आग लगने का कारण वेल्डिंग स्पार्क भी हो सकता है.

हालांकि सही कारणों के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है. विभाग से जुड़े अधिकारी पूरे घटनास्थल की निगरानी भी कर रहे हैं.

508 किमी लंबी परियोजना का हिस्सा है ये स्टेशन

मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. ये परियोजना 508 किलोमीटर लंबी है. साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन भी इसी परियोजना के तहत तैयार किया जा राह है, महाराष्ट्र में 156 किलोमीटर और गुजरात में 352 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर किया जाएगा. अहमदाबाद, साबरमती,वडोदरा, आनंद, नडियाद मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत और भरूच में कुल 12 स्टेशनों की ये योजना है.

sabarmati bullet train station sabarmati bullet train sabarmati bullet train fire train fire

Recent News